#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई पुलिस ने आरोपी ड्राइवर इरफान को किया गिरफ्तार, 5 लोगों की हुई थी मौत

158

दशहरा की सुबह यानी पांच अक्तूबर को बांद्रा वर्ली सी लिंक पर चार कार और एंबुलेंस की एक साथ भीषण टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार इस मामले में एक एसयूवी चालक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने 5 अक्तूबर को बांद्रा वर्ली सी लिंक पर तीन अन्य कारों और एक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ घायल हो गए। आरोपी की पहचान इरफान अब्दुल रहीम बेलकिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था।  साथ ही कुछ वाहन भी सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसके बाद वहां एक तेज गति से आ रही SUV ने एंबुलेंस और वहां खड़े वाहनों को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद वहां राहत बचाव की टीम पहुंची। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि  लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ हों। इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सभी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *