#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई में एम आय डी सी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने मजदूरों की मदद की

622

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। देश 21 दिनों के लॉक डाउन से गुजर रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पूरी तरह से थम गई है। लेकिन मुंबई पुलिस बिना रुके अपने अनुशासनात्मक प्रबंध व मानवीय कार्यों से देश के समक्ष आदर्श प्रस्तुत कर रही है।

इसी कड़ी में मुंबई उपनगर के एम आय डी सी पुलिस स्टेशन के द्वारा एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। एक निर्माणधीन बिल्डिंग के मजदूर लॉक डाउन के चलते पिछले कई दिनों से भूख रहने को मजबूर थे। इस बात की सूचना मिलते ही एम आय डी सी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक जगदीश शिंदे के निर्देश पर पुलिस अधिकारी अण्णा ठोंबरे, संदीप रणदिवे, अजय भोसले के साथ ए टी सी की टीम ने गरीब मजदूरों को मदद करने पहुंचे। पुलिस दल ने सैकड़ों मजदूरों की दयनीय स्थिति को देखते ही उनके भोजन की व्यवस्था करवाई। इसके बाद मजदूरों को कोरोना वायरस से बचने के लिए आवश्यक जानकारियां व हिदायतें भी दी।

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता इमरान पप्पू ने कहा कि मुंबई पुलिस के इन्हीं सभी कार्यों के चलते जनता का उनके प्रति विश्वास बना हुआ है। एम आय डी सी पुलिस स्टेशन के सभी अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे प्रत्येक सेवा कार्यों के प्रति स्थानीय जनता भी शुक्रगुज़ार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *