#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई में थमी कोरोना की रफ्तार, 45 दिन में पहली बार सिंगल डिजिट में पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

613

देश भर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच मुंबई से राहत भरी खबर है। शहर में 45 दिन बाद पॉजिटिविटी रेट सिंगल डिजिट में आ गया है। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक शहर में कोरोना पॉजिटिविटी रेट शुक्रवार को 9.94 फीसदी पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएमसी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 43,525 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 4,328 पॉजिटिव केस निकले हैं। हालांकि शुक्रवार तक बीएमसी के इस आंकड़े में थोड़ा बदलाव भी हो सकता है। फिलहाल ये आंकड़े शुरुआती ही हैं। ऐसे में यह बदल भी सकता है। इससे पहले 13 मार्च, 2021 को मुंबई में कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 9.48 फीसदी था। इस तरह करीब डेढ़ महीने बाद एक बार फिर से पॉजिटिविटी रेट सिंगल डिजिट में आ गया है। हालांकि 13 मार्च के बाद तेजी से इजाफा हुआ था और 20 मार्च को यह आंकड़ा 15 फीसदी तक पहुंच गया था। इसके अलावा अप्रैल में भी आंकड़ा तेजी से बढ़ता रहा था। अप्रैल में यह डेटा 11 से 27 फीसदी के करीब ही बना था। शहर में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 4 अप्रैल को मिला था। तब शहर में 27.94 फीसदी पॉजिटिविटी रेट था। अब तक मुंबई में 53,80,473 टेस्ट हुए हैं। यदि शहर में ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 11.9 फीसदी रहा है। पॉजिटिविटी रेट का अर्थ कुल हुए कोरोना टेस्ट में मिले पॉजिटिव मामलों के प्रतिशत से होता है। भले ही कोरोना की दूसरी लहर का कहर मुंबई में काफी ज्यादा देखने को मिला है, लेकिन बीते कुछ दिनों से नए केस मिलने की रफ्तार कम हो गई है। मुंबई में 4 अप्रैल को सबसे ज्यादा कोरोना के 11,206 नए केस मिले थे। यही नहीं 15 अप्रैल तक शहर में हर दिन लगभग 7 से 8 हजार केस मिल रहे थे। शहर में 15 अप्रैल को 8,209 कोरोना के नए केस मिले थे। 24 अप्रैल को यह आंकड़ा घटकर 5,867 केस हो गया था। हालांकि 26 अप्रैल को यह आंकड़ा घटकर 3,840 हो गया था। बिना लक्षण वाले हैं शहर में 85 फीसदी नए कोरोना केस मुंबई में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में कमी को लेकर बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने कहा, ‘44,000 टेस्टिंग के साथ भी हमारा पॉजिटिविटी रेट सिंगल डिजिट में है। इनमें से 85 फीसदी केस बिना लक्षण वाले हैं। इस तरह देखें तो सबसे ज्यादा टेस्टिंग के बाद भी सिंगल डिजिट में पॉजिटिविटी रेट होना अहम है।’ स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक मुंबई में कोरोना के फिलहाल 6,44,583 एक्टिव केस हैं, जबकि 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *