#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर फिसला चार्टर्ड विमान, दो टुकड़ों में बंटा; छह यात्रियों समेत आठ लोग घायल

206

मुंबई हवाईअड्डे पर गुरुवार को एक चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। विमान में आठ लोग सवार थे। सभी घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की गंभरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रनवे से फिसलने के बाद विमान दो टुकड़ों में बंट गया। रनवे पर हादसे के बाद सभी परिचालन बंद कर दिया गया। हालांकि, थोड़ी देर के बाद परिचालन फिर से बहाल भी कर दिया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि विमान में सवार सभी आठ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बताया कि विशाखापत्तनम से मुंबई आया वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विमान मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरते समय फिसल (वेर ऑफ) गया। विमान में छह यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा रनवे
अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे के आसपास घटना के बाद हवाईअड्डे के दोनों रनवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद लगभग छह बजकर 47 मिनट पर एक रनवे पर परिचालन फिर से शुरू किया गया। मुंबई हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि  घटना शाम करीब पांच बजकर आठ मिनट पर हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की टीम मौके पर मौजूद है।

20 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *