गायक सोनू निगम ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति उस समय की है, जब गायक को पीठ में गंभीर ऐंठन की शिकायत थी। मूल पोस्ट को भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किया गया था। तस्वीर में सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आए थे। वहीं, अब उस तस्वीर को एक्स अकाउंट पर साझा किया गया, जिसे देख ऐसा लगा कि वह सोनू निगम का आधिकारिक एक्स अकाउंट है, लेकिन गायक ने अब खुद इसका सच बताया है। सोनू निगम ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया कि वह एक्स पर नहीं हैं और उनके नाम से बनाया गया अकाउंट फेक है, जिसके जरिए उनके बारे में जानकारियां साझा की जा रही हैं। ऐसे में उस पोस्ट के जरिए के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा है। दरअसल, उस एक्स अकाउंट से सोनू निगम की द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात वाली तस्वीर साझा की गई थी, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, ‘जय जगन्नाथ। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोदया हमारे राष्ट्र की गौरव हैं। अब इस पर सोनू निगम ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। गायक ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बारे में बात की। उन्होंने इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, ‘मैं ट्विटर या एक्स पर नहीं हूं। क्या आप सोच सकते हैं कि इस ‘सोनू निगम सिंह’ की एक भी विवादित पोस्ट मुझे या मेरे परिवार की जान को खतरे में डाल सकती है? क्या आप सोच सकते हैं कि यह आदमी किस हद तक मेरे नाम और विश्वसनीयता के साथ खेल रहा है? हमारी कोई गलती नहीं है। और प्रेस, प्रशासन, सरकार, कानून, जो इस बारे में जानते हैं, सब चुप हैं। कुछ होने का इंतजार कर रहे हैं और फिर संवेदना व्यक्त करेंगे।’
सोनू निगम का सच में है फर्जी अकाउंट?