#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मोदी सरकार के 7 साल पर कांग्रेस का तंज, कहा- देश के लिए हानिकारक है यह गवर्नमेंट

555

नई दिल्ली, नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। रविवार को उसने आरोप लगाया कि यह सरकार देश के लिए हानिकारक है। वह हर मोर्चे पर नाकाम रही है। इसने लोगों का भरोसा तोड़ा है। यही नहीं, कांग्रेस ने इस मौके पर सरकार की सात ‘बड़ी भूलों’ पर एक आरोप-पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मोदी सरकार ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को छोड़ दिया है। कांग्रेस ने सरकार की सात ‘बड़ी विफलताओं’ की सूची बनाई है। इसमें गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी और कोविड-19 कुप्रबंधन शामिल हैं।
राहुल ने कसा तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए- सही नीयत, नीति, निश्चय। महीने में एक बार निरर्थक बात नहीं!’
राहुल की यह टिप्पणी उस दिन आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित किया।
सुरजेवाला ने भी साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव व मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिछले सात वर्ष एक सरकार की अभूतपूर्व बर्बादी, जिम्मेदारियों के त्याग और भारत के लोगों का परित्याग किए जाने की कहानी है, जिसे पूरा प्रेम और स्नेह दिया गया।
उन्होंने कहा, ‘यह सरकार देश के लिए हानिकारक है। कारण है कि इसने भारत के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जताए गए लोगों के भरोसे और सहज विश्वास के साथ छल कर रही है।’
सुरजेवाला ने कहा, ‘यह उस सरकार की ओर से 140 करोड़ भारतीयों के साथ किया गया सबसे बड़ा धोखा है, जिसे असंख्य वादों पर चुना गया है। सात वर्षों के बाद सबका हिसाब लेने का वक्त आ गया है। यह पूछने का वक्त आ गया है कि देश क्यों पीड़ा में है।’
कांग्रेस साढ़े चार मिनट का एक वीडियो ‘भारत माता की कहानी’ भी लेकर आई है, जिसमें पिछले सात वर्षों में सरकार की ‘विफलताएं’ गिनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *