#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

युवाओं में तेज रफ्तार वंदे भारत का क्रेेज, 56 फीसदी युवा और कामकाजी लोग कर रहे हैं यात्रा

52

तेज रफ्तार, आरामदायक सफर के चलते वंदे भारत ट्रेन का क्रेज युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। इसमें यात्रा करने वाले युवा व कामकाजी लोगों की संख्या 56 फीसदी है। इसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल है। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों की संख्या भी कम नहीं है। देशभर में चलने वाली इस ट्रेन में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12.5 फीसदी लोग इसे ही तरजीह दे रहे है। शताब्दी ट्रेन को बड़ी ही तेजी से वंदे भारत पीछे छोड़ता जा रहा है। रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 25-34 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में औसतन 27.5 फीसदी इस ट्रेन से यात्रा कर रहे है वहीं 35-49 वर्ष के बीच आयु वर्ग में औसतन 28.6 फीसदी यात्री परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस को प्राथमिकता देते हैं। कुल मिलाकर 56 फीसदी युवा और कामकाजी वर्ग के यात्री इस ट्रेन में सफर का आनंद ले रहे है।

हवाई किराए में आई कमी
रेलवे सूत्रों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से चेन्नई-बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम -कासरगोड, मुंबई-पुणे, जामनगर-अहमदाबाद और दिल्ली-जयपुर मार्गों के हवाई किराए में 20-30 फीसदी की गिरावट आई है। वंदे भारत के चलते लोगों ने निजी वाहन से भी दूरी बनाई है। विजयवाड़ा से रेणिगुंटा पहुंचने में वंदे भारत से 5 घंटे लगते हैं जबकि सड़क मार्ग से 7 घंटे से अधिक लग जाते है। ऐसे में लोग वंदे भारत को तरजीह दे रहे हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *