#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

राज कुंद्रा डिलीट करने लगे थे अपने चैट्स और वॉट्सऐप ग्रुप, दो ऐप्स में मिलीं 51 अश्लील फिल्में!

546

पोर्न वीडियो केस में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके अरेस्ट होने के बाद राज के वकील कह चुके हैं कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है। अब पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बताया है कि राज को गिरफ्तार क्यों किया गया। उन्होंने बताया कि राज ने वॉट्सऐप ग्रुप और चैट्स डिलीट करने शुरू कर दिए थे। वह सबूत नष्ट कर रहे थे। राज कुंद्रा के आईटी असोसिएट रयान थोर्पे को भी सबूत मिटाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच को मिलीं 51 फिल्में

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के मामले में नए अपडेट्स सामने आए हैं। Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अरुणा ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच को दो ऐप्स हॉटशॉट्स और बॉलीफेम से 51 पोर्नोग्राफिक फिल्में मिली हैं। उन्होंने बताया कि राज कुंद्रा की तरफ से उनके बहनोई प्रदीप बख्शी को एक ईमेल भी मिला है।

शिल्पा ने किया इंस्टा पोस्ट

इस बीच शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि इस मामले पर वह अब तक चुप रहीं और आगे भी रहेंगी। शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट में लिखा है कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट भी की है कि बच्चों के लिए ही सही लेकिन निजता का ध्यान रखें।  साथ ही ये भी कहा कि मुंबई पुलिस और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी बीती 19 जुलाई को हुई थी। इसके बाद उन पर क्राइम ब्रांच को 25 लाख रुपये घूस देने का आरोप भी लग चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *