#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

राहुल ने भारत में वियतनाम के राजदूत से मुलाकात की, फू ट्रोंग के निधन पर शोक जताया

34

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव फू ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि फू ट्रोंग ने अधिक समावेशी समाज के निर्माण में मदद की और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। राहुल ने शुक्रवार को भारत में वियतनामी राजदूत गुयेन थान हाई से मुलाकात की और ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने कहा, “मैं महासचिव गुयेन फू ट्रोंग के निधन पर वियतनाम के समाजवादी गणराज्य के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कई बार आपके खूबसूरत देश का दौरा किया है। अपनी यात्राओं के दौरान, मैं वियतनाम के लोगों की दृढ़ता से प्रभावित हुआ। विपरीत परिस्थितियों से उबरने की उनकी क्षमता ने साहस और समुदाय की संस्कृति को आकार दिया है। मैं उनकी गरिमापूर्ण स्वीकृति, अतीत और हर किसी के साथ दया और करूणा का व्यवहार करने करने की संस्कृति से काफी प्रभावित हुआ हूं।’’ राहुल गांधी ने आगे कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी वियतनाम आशा का एक शक्तिशाली प्रतीक बना हुआ है। आधिकारिक वियतनामी मीडिया ने कहा कि ट्रोंग का कई महीनों तक बीमार रहने के बाद पिछले सप्ताह निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे। न्हान डैन अखबार ने जानकारी देते हुए बताया था कि पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग का बुढ़ापे और गंभीर बीमारी के कारण 19 जुलाई, 2024 को 13:38 बजे निधन हो गया था।
ट्रोंग के राजकीय अंतिम संस्कार में डोभाल ने लिया हिस्सा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लिया था।