#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

विधानसभा चुनाव के लिए महायुति के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय, BJP को आधी से ज्यादा सीटें

12

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में शामिल तीनों दलों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। कई दौर की बैठक के बाद तय किया गया है कि चुनाव में वर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे ही महायुति का चेहरा होंगे। इसके साथ ही बीजेपी के खाते में सबसे अधिक सीटें आई हैं। वहीं एनसीपी को इस बंटवारे में सबसे कम सीटें मिली हैं। भाजपा बीते चुनाव के मुकाबले कुछ अधिक सीटों पर तो शिवसेना (शिंदे गुट) को संयुक्त शिवसेना के मुकाबले कम सीटें मिलेंगी। सीट बंटवारे की घोषणा एक सप्ताह के अंदर होने की संभावना है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, न सिर्फ सीट बंटवारे पर सहमति बनी है, बल्कि इस क्रम में किसके हिस्से कौन सी सीट आएगी इस पर भी करीब-करीब सहमति बन गई है। अब करीब 40 से 48 सीटें बची हैं, जिन पर विचार-विमर्श चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य की 288 सीटों में से भाजपा के हिस्से करीब 160, शिंदे गुट के हिस्से 90 से 95 और एनसीपी अजीत गुट के हिस्से 35 से 40 सीटें आएंगी।
शिंदे पर ही दांव क्यों?
भाजपा नहीं चाहती कि शिवसेना यूबीटी को शिंदे गुट पर सवाल उठाने का मौका मिले। यही कारण है कि सीएम शिंदे को ही चेहरा बनाने का फैसला किया गया। हालांकि, इसके बदले शिंदे गुट को सीटों के मामले में त्याग करना पड़ा है। बीते चुनाव में शिवसेना 124 सीटों पर मैदान में उतरी थी। इस बार यह संख्या अधिकतम 95 होगी। इन्हीं बची सीटों में एनसीपी अजीत गुट के लिए रास्ता निकाला गया है। कार्यकर्ताओं को समझाने में जुटी भाजपा सीएम का चेहरा शिवसेना (शिंदे) के हिस्से में जाने के कारण कार्यकर्ताओं में संभावित निराशा को दूर करने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह के 2029 में अपने दम पर सरकार बनाने संबंधी बयान को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी बताएगी कि समझौते के तहत पार्टी बीते चुनाव के 152 सीटों के मुकाबले करीब 160 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।