#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में मिली बम रखा होने की धमकी, मुंबई में आपात लैंडिंग

4

विस्तारा की फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट की मुंबई में आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 147 यात्री सवार थे। विस्तारा एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर बताया कि ’16 अक्तूबर 2024 को उन्हें फ्लाइट संख्या यूके 028 में बम रखा होने की सूचना मिली। यह फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए संचालित होती है। फ्लाइट में बम होने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई। प्रोटोकॉल के तहत सभी संबंधित अथॉरिटीज को तुरंत इसकी सूचना दी गई। विमान सुरक्षित मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद विमान को आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।’  विस्तारा एयरलाइंस की फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइट ने बुधवार रात करीब 8.20 बजे फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट सुरक्षित बुधवार सुबह 7.45 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी। सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए विमान में बम रखा होने की धमकी दी गई। विमान में 134 यात्री और 13 क्रू के सदस्य सवार थे। मुंबई में आपात लैंडिंग के बाद विमान को अलग एरिया में ले जाकर उसकी जांच की जा रही है।
मंगलवार को कई विमानों में बम रखा होने की मिली थी फर्जी धमकियां
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मंगलवार को 22 विमानों में बम रखा होने की धमकी दी गई। इसमें एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट भी शामिल थी। धमकी मिलने के बाद इस फ्लाइट को कनाडा की ओर मोड़ दिया गया। जहां फ्लाइट की जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक सभी धमकियां फर्जी निकलीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-बंगलूरू वाया अयोध्या फ्लाइट (IX765) में बम की धमकी दी गई। इस विमान को अयोध्या में उतारा गया और जांच की गई। इसके अलावा स्पाइसजेट के दरभंगा-मुंबई विमान (SG116) और अकासा के सिलीगुड़ी-बंगलूरू विमान (QP 1373) में भी बम होने की धमकी मिली। सूचना मिलने इन विमानों की आपात लैंड कराकर जांच की गई।