#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

शबाना आजमी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, मिलेगा ये खास सम्मान

21

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। फिर एक बार शबाना आजमी चर्चा में आ गई हैं। शबाना आजमी बॉलीवुड इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर चुकी हैं। उनकी अब तक की बॉलीवुड यात्रा और काम को देखकर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2024 (IFFSA) में शबाना को सम्मानित किया जाएगा।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया में मिलेगा सम्मान
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया (IFFSA) टोरंटो 2024 के 13वें संस्करण में सम्मानित किया जाएगा। इतने बड़े मंच पर सम्मान मिलना शबाना आजमी के लिए महत्वपूर्ण होगा। यह फिल्म फेस्टिवल दक्षिण एशियाई फिल्म समारोहों में से एक है। बॉलीवुड में शबाना आजमी की स्थायी विरासत का सम्मान करने के लिए मंच ने उन्हें चुना है। शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। मुंबई के क्वीन मैरी स्कूल में पढ़ने के बाद शबाना आजमी ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक किया। शबाना आजमी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) पुणे से 1973 में अभिनय का कोर्स किया। उन्होंने जया बच्चन से प्रेरित होकर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। शबाना आजमी ने मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ में फिल्मी सफर की शुरुआत की और इस क्लासिक फिल्म में नौकरानी की भूमिका निभाई। इस फिल्म में अपने अभिनय के बल पर शबाना आजमी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। यह फिल्म 1974 में आई थी। शबाना आजमी को अपने काम के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। शबाना को पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं। वह पांच बार फिल्म फेयर अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। 1988 में उन्हें भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।