#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

शबाना आजमी ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता, कहा- पितृसत्तात्मक मानसिकता को खत्म करने की जरूरत

32

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटी बलात्कार एवं हत्या की घटना ने देशभर को झकझोर दिया है। साथ ही एक बार फिर महिला सुरक्षा का प्रश्न खड़ा हो गया है। हाल ही में अभिनेत्री शबाना आजमी भी इस पर चिंता जताती नजर आईं। उन्होंने कोलकाता में हुई बलात्कार व हत्या की इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि निर्भया कांड के बाद से हालातों में कोई सुधार नहीं आया है। दिग्गज अदाकारा ने कहा कि महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पितृसत्तात्मक मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। शबाना आजमी बुधवार शाम को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के सहयोग से पुणे स्थित ग्रेविटास फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘बच्चों के लिए एक सुरक्षित विश्व का निर्माण’ विषय पर गोलमेज सम्मेलन में शामिल हुईं। यहां उनसे कोलकाता में एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के साथ-साथ महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के बारे में पूछा गया।  अभिनेत्री ने कहा, ‘ऐसी घटनाओं के प्रति आक्रोश होना चाहिए और यह सिर्फ आज नहीं, यह आक्रोश बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। और यह चयनात्मक नहीं होना चाहिए कि एक मामले में ही यह राजनीतिक हो… ये सभी घटनाएं बेहद खतरनाक हैं’। अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘अगर हम इन घटनाओं को चुनिंदा तरीके से देखते रहेंगे तो हम जड़ तक नहीं पहुंच पाएंगे। यह सब बहुत शर्मनाक है’।
निर्भया केस के बारे में की टिप्पणी
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि लोगों की पितृसत्तात्मक मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने चिंता जताई कि2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के बाद से यौन उत्पीड़न के मामलों में कमी नहीं आई है।