#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

शिवसेना के आरोपों पर भाजपा का जवाब, कहा- धारावी परियोजना के लिए अदाणी को नहीं दी गई अधिक जमीन

4

शिवसेना उद्धव के आरोपों पर भाजपा ने जवाब दिया है। मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना झूठ फैला रही है कि धारावी परियोजना के लिए अदाणी समूह को अतिरिक्त रियायत और अतिरिक्त जमीन दी गई है। मगर ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (उद्धव) महत्वाकांक्षी परियोजना का विरोध कर रही है, क्योंकि वह धारावी में 37 एकड़ के नेचर पार्क भूखंड को हड़पना चाहती है। शेलार ने आरोप लगाया कि शिवसेना (उद्धव) अदाणी समूह के खिलाफ है। हमारी लड़ाई धारावी में गरीबों के लिए घर सुनिश्चित करने के लिए है। मगर धारावी निवासियों को भड़काने और परियोजना पर वोट जिहाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। सिर्फ इसलिए शिवसेना उद्धव के विधायक आदित्य ठाकरे हमारे सवालों का जवाब देने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में धारावी परियोजना के लिए मानकों के तहत अनुमति से एक इंच भी अधिक जमीन अदाणी ग्रुप को नहीं दी गई है। आदित्य ठाकरे झूठ फैलाकर और धारावी के लोगों को भड़काकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। हम एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती की धारावी की छवि को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व मंत्री शेलार ने कहा कि धारावी में 430 एकड़ भूमि में से 230 एकड़ पर खुली जगह, खेल के मैदान, उद्यान, मेट्रो, बस, मोनोरेल, भूमिगत मेट्रो और एक मल्टी-कॉरिडोर परिवहन केंद्र बनेंगे। वर्तमान में बृहन्मुंबई नगर निगम को इस क्षेत्र से संपत्ति कर, सीवरेज कर या दुकान लाइसेंस शुल्क के रूप में एक भी रुपया नहीं मिल रहा है। लेकिन परियोजना के बाद 15 हजार करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान है। कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने शेलार के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अदाणी की खातिर बेशर्म सरकार के एजेंट लोगों को शहरी नक्सली कह रहे हैं। वे मुंबई की लूट को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। महायुति सरकार का मकसद धारावी को अदाणी का शहर बनाने के लिए गरीबों को विस्थापित करना है। वोट जिहाद शब्द का इस्तेमाल करके शेलार समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।