#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

शिवसेना के खिलाफ कांग्रेस-भाजपा के एक सुर, मुद्दा मुंबई के सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच का

345

मुंबई की सड़कों के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर शिवसेना के खिलाफ भाजपा व कांग्रेस के सुर एक हो गए हैं। पहले कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने आरोप लगाया, इसके बाद भाजपा ने भी सीबीआई जांच की उनकी मांग का समर्थन कर दिया। इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भी कहा कि देवड़ा ने कुछ गलत नहीं कहा है। जब से बीएमसी में भाजपा-शिवसेना का कब्जा है, उन्होंने मुंबई को डूबो दिया। देवड़ा ने बुधवार को बीएमसी पर आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीएमसी ने 2017 से 2022 तक पांच साल में सड़कों पर करीब 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए। यह राशि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बजट की करीब 10 फीसदी है। इसके बाद भी हर साल मुंबईकरों को सड़क के गड्ढों की समस्या का सामना करना पड़ता है। मुंबई को यह जानने का हक है कि देश की सबसे अमीर नगर पालिका को कौन लूट रहा है? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र सरकार के पास सीबीआई की जांच करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति है? मिलिंद देवड़ा के ट्वीट के मुताबिक 2017-18 में 2300 करोड़, 2018-19 में 2250 करोड़, 2019-20 में 2560 करोड़, 2020-21 में 2200 करोड़ और 2021-22 में 2350 करोड़ खर्च किए गए है। इसके अलावा सड़कों के रखरखाव की लागत अलग है। गड्ढों के लिए कोल्ड मिक्सचर पर सालाना 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। देवड़ा की मांग के बाद गुरुवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मिलिंद ने जो कहा, वह गलत नहीं है। मुंबई के कई मेयर हमारी पार्टी के रहे हैं, तब जब भी बारिश हुई, मुंबई में बाढ़ नहीं आई, लेकिन जब से बीएमसी पर भाजपा-शिवसेना काबिज हुई है, उन्होंने मुंबई को डुबो दिया। सड़कें भी खराब हालत में है। महाराष्ट्र में सत्तापलट के बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने वार्ड के पुनर्गठन की मांग की थी। उधर, शिवसेना विधायक सदा सर्वंकर ने वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एसीबी से जांच की मांग की है। बता दें, शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा ने महाविकास अघाड़ी बनाकर करीब तीन साल महाराष्ट्र में राज किया था। जून में शिंदे गुट की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे नीत अघाड़ी सरकार गिर गई। इसके बाद अब अघाड़ी के तीनों दल में बिखरते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *