#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

सांगली में इस बार दिलचस्प होगा मुकाबला, कांग्रेस के विशाल पाटिल और उद्धव गुट के बीच टक्कर

30

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में खींचतान जारी है। दरअसल, कांग्रेस के बागी विशाल पाटिल स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में सांगली लोकसभा चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर अड़े रहे। उन्होंने आज भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया, जबकि, सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। सांगली में सात मई को मतदान होगा। बता दें, महाविकास अघाड़ी में शामिल राजनीतिक दलों के बीच हुए सीट समझौते के तहत सांगली निर्वाचन क्षेत्र शिवसेना के कोटे में हैं। शिवसेना ने यहां से चंद्रहार पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  हालांकि, यह सीट लंबे समय से कांग्रेस के पास रही है। कांग्रेस के विशाल पाटिल ने एक बार फिर यहां से उम्मीदवारी ठोक दी है। कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर मांग की थी कि वे पाटिल को सांगली से लड़ने की अनुमति दें और शिवसेना पर दबाव बनाएं। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं हुआ। पाटिल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शिवसेना ने अपना उम्मीदवार वापस नहीं लिया। इसलिए मैंने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मुझे कई वरिष्ठ नेताओं के फोन आए। उन्होंने नाम वापस लेने के लिए मुझे काफी समझाया। उन्होंने वादा किया कि वे मेरे परिवार के सदस्यों को प्रमुख पद देंगे। मैं इन प्रस्तावों का आभारी हूं। यह मेरा संघर्ष नहीं है बल्कि जनता का है। मैं जनता का उम्मीदवार हूं। मैं कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान का उम्मीदवार हूं। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब भी उनका समर्थन कर रहे हैं। जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, उस्मानाबाद, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हथकनंगकाले, औरंगाबाद, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई नॉर्थ ईस्ट।

कांग्रेस इन सीटों पर ठोकेगी ताल: नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और रामटेक।

राकांपा (शरद गुट) के हिस्से ये सीटें: बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धन, अहमदनगर दक्षिण और बीड।