#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

साइबर जालसाजों का नया हथकंडा, अंबानी, अदाणी और कोहली के डीपफेक वीडियो से कर रहे ठगी

8

डिजिटल क्रांति के दौर में साइबर जालसाजों ने लोगों को ठगने का नया हथकंडा अपनाया है। साइबर जालसाज अब उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी और क्रिकेटर विराट कोहली के डीपफेक वीडियो से लोगों को ठग रहे हैं। साइबर सुरक्षा से जुड़ी फर्म क्लाउडसेक ने कहा कि जालसाज प्रतिदिन एक हजार से अधिक फिशिंग डोमेन पंजीकृत कर रहे हैं। क्लाउडसेक की रिपोर्ट के मुताबिक, डीपफेक वीडियो में संदिग्ध एप का प्रचार करने के लिए प्रमुख हस्तियों के फर्जी समाचार वीडियो बनाने के लिए प्रसिद्ध समाचार एंकरों के हेरफेर किए गए फुटेज का उपयोग किया जाता है। इसके जरिये साइबर अपराधी लोगों को संदिग्ध गेमिंग एप को डाउनलोड करने के लिए प्रलोभन देते हैं। यही नहीं, धोखेबाज असली की तरह दिखने वाले नकली प्ले स्टोर भी तैयार कर रहे हैं जिसके जरिये लोग एप डाउनलोड करते हैं। साइबर सुरक्षा फर्म ने कहा कि उसकी तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने भ्रामक अभियानों की एक शृंखला की पहचान की है। इसके जरिये नकली गेमिंग एप को बढ़ावा देने के लिए भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, सऊदी अरब और अन्य देशों के उपयोगकर्ताओं को लक्षित किया जाता है। लोगों को फंसाने के लिए साइबर अपराधी अंबानी और कोहली के अलावा अनंत अंबानी, ओलंपियन नीरज चोपड़ा से लेकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जेम्स डोनाल्डसन (मिस्टर बीस्ट) और पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का डीपफेक इस्तेमाल करते हैं। इनके जरिये नकली गेमिंग एप का प्रचार-प्रसार कराया जाता है।