#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा स्थापित होगी; टेंडर जारी, छह महीने की समयसीमा तय

9

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के बाद राज्य सरकार ने वहां 60 फीट की एक नई मूर्ति के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। नई प्रतिमा का आकार पुरानी मूर्ति से दोगुना होगा। प्रतिमा 20 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने काम पूरा करने के लिए छह महीने की समयसीमा निर्धारित की है। 26 अगस्त को 35 फूट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी।
प्रतिमा का अनावरण पिछले साल नौसेना दिवस के मौके पर किया गया था। इस घटना के बाद शिवाजी महाराज प्रतिमा के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाकर चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया। इस मामले में मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे को गिरफ्तार किया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार पर लापरवाही से निर्णय लेने का आरोप लगाया था। महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर जंग लगने पर चिंता व्यक्त की थी और संरचना ढहने से ठीक छह दिन पहले एक नौसेना अधिकारी को भेजी गई चिट्ठी में इससे बचने के उपायों का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि प्रतिमा का डिजाइन और निर्माण भारतीय नौसेना द्वारा किया गया था। उन्होंने दावा किया कि जब प्रतिमा गिरी तब 45 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा कि नई प्रतिमा के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है और इसकी ऊंचाई 60 फीट होगी। उन्होंने आगे कहा, “इस प्रतिमा को बनाने में 20 लाख रुपये का खर्च बैठेगा, जिसमें इसकी इंजीनियरिंग, इंस्टालेशन और रखरखाव शामिल है। राज्य सरकार ने काम खत्म करने के लिए छह महीने की समयसीमा तय की है। प्रतिमा की ऊंचाई 60 फीट होगी।”