#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

सुधा मूर्ति ने पैर छूकर लिया जावेद अख्तर से लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे लोग

4

प्रसिद्ध लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति ने हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में अपनी शालीनता और सादगी से सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ मंच साझा करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधा मूर्ति मंच पर जावेद अख्तर से मिलने के लिए आती हैं। जावेद अख्तर उन्हें नमस्ते करने के लिए हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं।  इसके बाद वह जावेद अख्तर पूरी श्रद्धा से जावेद अख्तर के पैरों को छूने की कोशिश करती हैं। हालांकि, जावेद अख्तर उन्हें रोकते हैं, लेकिन सुधा उनके हाथ को हटाकर उनके पैरों को छूने में कामयाब हो रहती हैं। यह दृश्य देखकर जावेद अख्तर मुस्कराते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हैं। इस पल को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा गया, “सभी कहानियां लिखी नहीं जातीं—कुछ को जिया जाता है। जेएलएफ 2025 में सुधा मूर्ति जी का जावेद अख्तर साहब के प्रति यह सम्मान और आदर एक प्रेरणा है।”फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सुधा मूर्ति एक सच्ची सभ्य भारतीय महिला हैं। पूरा देश उन्हें प्रेम का आदर्श मानता है। वह एक आदर्श महिला हैं, उन्हें सलाम।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “हम अपने भारतीय संस्कृति पर गर्व करते हैं। एक व्यक्ति को किसी से आदर या आकर्षण क्यों होता है, यह पूरी तरह से उसके व्यवहार, विचार और शिष्टाचार पर निर्भर करता है। आदर और आकर्षण व्यक्तिगत भावनाओं और संस्कृति के प्रतीक होते हैं, जो किसी की महानता या पहचान से नहीं मापे जा सकते।” एक और यूजर ने दोनों को “दो हीरे” कहते हुए इस खास पल की सराहना की।

जावेद ने किया अपनी किताब का विमोचनजयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में जावेद अख्तर ने अपनी किताब ‘ज्ञान सीपियां: पर्ल्स ऑफ विजडम” का विमोचन किया। इस सत्र में सुधा मूर्ति भी पैनल में शामिल थीं। सत्र के संचालन की जिम्मेदारी अभिनेता अतुल तिवारी ने निभाई। इस दौरान जावेद अख्तर ने भाषा, शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर के महत्व पर अपने विचार साझा किए। जेएलएफ 2025 30 जनवरी से शुरू हुआ और 3 फरवरी तक जयपुर में जारी रहेगा।