#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

सुपर चार के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सात विकेट से हराया, रऊफ-इमाम और रिजवान चमके

307
एशिया कप में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने एशिया कप में पहली बार सभी 10 विकेट लिए, बुधवार को हैरिस राउफ (4/19) की अगुवाई में इन्हीं तेज गेंदबाजों ने आपस में नौ विकेट बांटकर बांग्लादेश को सुपर-4 के मुकाबले में महज 38.4 ओवर में 193 रन पर समेट दिया। इसके बाद इमाम उल हक (78) और मोहम्मद रिजवान (63*) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने 39.3 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन बनाते हुए 63 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल कर ली। इससे पहले कप्तान शाकिब अल हसन (53) और मुशफिकुर रहीम (64) के बीच पांचवें विकेट के लिए 100 रन की शतकीय साझेदारी भी बांग्लादेश के काम नहीं आई। बांग्लादेश ने अपने अंतिम छह विकेट पर 46 रन पर खो दिए। शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले मेहदी हसन को नसीम ने अपनी पहली गेंद पर आउट कर दिया। वापसी कर रहे लिट्टन दास (16) रंग में दिख रहे थे। उन्होंने नसीम पर दो आकर्षक बाउंड्री लगाई, लेकिन शाहीन आफरीदी की बाहर जाती गेंद पर वह वह विकेट कीपर रिजवान को कैच दे बैठे। मोहम्मद नईम (20) ने भी राउफ को पुल करने के चक्कर में उन्हीं को कैच दे दिया। थोड़ी ही देर में राउफ ने तोहिद ह्रदोय (2) को बोल्ड कर बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 47 रन कर दिया। अनुभवी शाकिब और रहीम ने बांग्लादेश को संभाला। दोनों ने अच्छी गति के साथ रन बनाए। शाकिब ने जल्द ही वनडे में अपना 54वां और रहीम ने 46वां अर्धशतक पूरा कर लिया। शाकिब को मोहम्मद नवाज की जगह टीम में आए फहीम अशरफ ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 57 गेंद में आठ चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने 120 गेंदों में 100 रन जोड़े। शाकिब के आउट होते ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज फिर हावी हो गए।
चोट के बाद वापस लौटे नसीम
नसीम शाह को इससे पहले क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे में चोट लग गई। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, लेकिन अच्छी बात यह रही कि नसीम की यह चोट ज्यादा खतरनाक नहीं थी। वह कुछ देर बाद मैदान पर वापस आ गए और उन्होंने पहले के मुकाबले और गति से गेंदबाजी करते हुए विकेट झटके। राउफ ने 87 गेंद में पांच चौकों की मदद से 64 रन बनाने वाले रहीम को बोल्ड किया। उसके बाद नसीम ने पुछल्ले बल्लेबाजों को समेट दिया। बांग्लादेश के अंतिम चार विकेट तीन पर गिरे। राउफ ने नईम को आउट कर वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे किए। उन्होंने 27वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। हसन अली 24 मैच में पाकिस्तान के लिए 50 विकेट ले चुके हैं। शाहीन आफरीदी ने 25 और वकान युनुस ने भी 27 मैच में 50 विकेट लिए हैं। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फखर जमां (20) और इमाम उल हक ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 35 रन जोड़े। शोरिफुल ने फखर को पगबाधा आउट किया। इससे पहले फ्लड लाइट के दो टॉवरों की लाइट बंद होने से 20 मिनट खेल रुका रहा। कप्तान बाबर आजम (17) पर आउट हुए। इमाम और रिजवान ने 85 रन की साझेदारी की। इमाम 84 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपना वनडे 19वां और रिजवान ने 11 अर्धशतक लगाया। रिजवान 79 गेंद में 63 रन पर नाबाद रहे।

4 Comments

  1. זה לא ממש משנה היכן תעשו זאת, מה שחשוב זה הכיף הפורנו, והן רק מחכות לגברים כמוך שיבואו לבלות איתן. זוהי בדיוק המשמעות של דירות הזוג. ואם אינכם יודעים את מי להזמין, תמיד תוכלו לעשות זאת עם נערת ליווי. 3. יחסי מין זה לא לפני שהולכים לישון תמיד אנו מבטאים מספרים של זונות

  2. בדבר אחד, הן מתמקצעות ועושות זאת טוב יותר מכל אישה אחרת שתהיה שותפה כמה היבטים שכדאי לחשוב עליהם. אך לפני הכל חשוב להדגיש כי דברים בטוחים שאתה יכול לסמוך עליהם. הדבר הראשון הוא שכאן אתה הולך ליהנות. אתה הולך לעבור חוויה לוהטת ומספקת. קשר זוגי. למשל discover more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *