#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

सोनू सूद के घर के बाहर मदद मांगने इकट्ठा हुए लोग, एक्टर ने खुद गेट पर आकर की बात

623

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आई है। अब तक लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच अभिनेता सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं। वो सोशल मीडिया पर मदद मांगने वाले लोगों को ना सिर्फ जवाब दे रहे हैं, बल्कि उन तक जल्द से जल्द मदद भी पहुंचा रहे हैं। वहीं हाल ही में कुछ लोग मदद मांगने सोनू सूद के घर पहुंच गए। एक्टर उन्हें भी निराश नहीं किया और खुद गेट पर जाकर बात की। सोनू सूद के घर के बाहर का वीडियो भी सामने आया है।
सोनू सूद से मदद की उम्मीद लिए गए लोग एक साथ उनके घर के बाहर पहुंच गए। जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। विरल भयानी ने सोनू के घर से बाहर का वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि ‘सोनू सूद के घर के बाहर कोविड के संकट के बीच बड़ी संख्या में लोग मदद मांगने पहुंचे हैं। अभी सिर्फ सोनू ही हैं जिन पर लोग भरोसा कर रहे हैं। उनकी मदद किसी भी संस्थान से ज्यादा तेजी से लोगों तक पहुंच जाती है। वो ऐसे इंसान हैं, जिनके सामने लोगों की प्रार्थना कभी अनसुनी नहीं होती। वो महामारी के मुश्किल दौर में अपने देश के लोगों के साथ खड़े हैं’। यहां देखें सोनू के घर के बाहर का वीडियो-
सोनू ने दिलाया भरोसा
इस वीडियो में सोनू सूद मदद मांगने आए लोगों से खुद बात करने आए हैं, वो सभी को मदद का भरोसा दिलाते दिखाई दे रहे हैं। मदद मांगने आए लोगों ने सोनू के हाथ में कोई एप्लीकेशन पकड़ाया, जिसे सोनू ने पढ़ा और उन्हें बताया कि मदद के लिए वो उनकी टीम के किस व्यक्ति से लगातार संपर्क में रह सकते हैं। इस वीडियो में सोनू की बातें सुनकर लोगों के चेहरे पर उम्मीद नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *