#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘हमारी फिनटेक विविधता को देखकर दुनिया हैरान’, फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी

11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया फिनटेक के मामले में भारत की विविधता को देखकर हैरान रह जाती है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक समय था जब लोग हमारी सांस्कृतिक विविधता को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते थे। अब लोग भारत आते हैं और हमारी फिनटेक विविधता को देखकर भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं! एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर स्ट्रीट फूड और शॉपिंग तक, भारत की फिनटेक क्रांति हर जगह दिखाई देती है।” मुंबई में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले संसद में लोग पूछते थे कि देश में पर्याप्त बैंक शाखाएं नहीं हैं, गांवों में बैंक उपलब्ध नहीं हैं, इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं…फिनटेक क्रांति कैसे आएगी? वे मुझ जैसे चायवाले से ऐसा पूछते थे…अब एक दशक के भीतर ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता 60 मिलियन (6 करोड़) से बढ़कर 940 (94 करोड़) मिलियन हो गए हैं। मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की फिनटेक क्रांति वित्तीय समावेशन में सुधार के साथ-साथ नवाचार को भी बढ़ावा दे रही है। फिनटेक फेस्ट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यूपीआई पूरी दुनिया में फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है। आज गांव हो या शहर, सर्दी हो या गर्मी, बारिश हो गया बर्फ गिर रही हो, भारत में बैंकिंग सर्विस चौबीसों घंटे, सातों दिन और 12 महीने चलती रहती है।पीएम मोदी ने कहा कि अभी दो-तीन दिन पहले ही जनधन योजना के 10 साल पूरे हो गए हैं। ये जनधन खाते महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा माध्यम गया है। इसके तहत 29 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खोले गए हैं। पीएम ने कहा, “जनधन खातों ने महिलाओं के लिए सेविंग्स और निवेश के लिए नए अवसर बनाए हैं। इन खातों को आधार बनाकर हमने माइक्रो फाइनेंस की सबसे बड़ी स्कीम मुद्रा योजना लॉन्च की। इस स्कीम के 70% लाभुक महिलाएं हैं। जनधन खातों ने महिलाओं के स्वयं सेवी समूहों को भी बैंकिंग से जोड़ा है। इसका फायदा आज देश की 10 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है, यानी जन धन योजना ने महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव रखी है। फिनटेक ने पैरलल इकोनॉमी पर भी चोट की है।”

हम डिजिटल तकनीक के जरिए पारदर्शिता लाए: पीएम मोदी

पीएम ने कहाकि हम भारत में डिजिटल तकनीक के जरिए पारदर्शिता लेकर आए हैं। आज सरकार की सैकड़ों योजनाओं के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाता है। इसमें सिस्टम से लीकेज बंद हुई है। आज लोगों को फॉर्मल सिस्टम से जुड़ने में अपना लाभ नजर आता है। भारत में फिनटेक की वजह से जो बदलाव आया है वह सिर्फ तकनीक तक ही सीमित नहीं है। इसका सामाजिक प्रभाव बहुत व्यापक है। इससे गांव और शहर की खाई को दूर करने में मदद मिली है। पीएम ने कहा कि फिनटेक ने वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।