#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

हार्दिक पंड्या होंगे IPL 2022 में अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के कप्तान, राशिद खान भी हो सकते हैं टीम के साथ!

586

मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग की नई अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के कप्तान हार्दिक पंड्या होंगे। हार्दिक को इस बार मुंबई इंडियंस ने रीटेन नहीं किया था। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान और मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है।

हमारी सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अहमदाबाद फ्रैंचाइजी वड़ोदरा के ऑलराउंडर हार्दिक को अपनी टीम की कमान सौंप सकती है। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व लेग स्पिनर राशिद खान भी इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं। राशिद ने कथित विवादों के चलते हैदराबाद की टीम का साथ छोड़ा था। राशिद रिटेनशिप में टीम की पहली पसंद के तौर पर रहना चाहते थे लेकिन हैदराबाद ने केन विलियमसन को यहां रखा था।

इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल कुल 10 टीमें होंगी। पिछले महीने टीमों ने अपनी पसंद के अधिकतम चार खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल प्रबंधन को सौंपी थी। लखनऊ और अहमदाबाद टीम को अपने कुछ खिलाड़ियों की लिस्ट इस महीने के दूसरे सप्ताह तक सौंपनी है। आईपीएल में इस बार मेगा ऑक्शन होना है। यह ऑक्शन 7 और 8 फरवरी को चेन्नई में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *