#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘2014 के बाद से देश में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं’, नॉर्वे की यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

158

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रमक दिखे। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत में लोकतंत्र कमजोर हो गया है। सब कुछ बदल गया है। भारत में आज आबादी के एक बड़े हिस्से को बोलने की अनुमति ही नहीं है। लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। राहुल गांधी हाल ही में यूरोप के दौरे पर गए थे। दौरे के दौरान वे नॉर्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर बात की, जिसका वीडियो कांग्रेस ने गुरुवार को जारी किया। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं लेकिन अब भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए लड़ रहे हैं। वे देश का बचाव कर रहे हैं और जिस दिन यह बचाव बंद हो जाएगा, उस दिन में कहूंगा कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं बचा। मुझे ऐसा लगता है कि हम यह लड़ाई जीतेंगे। विश्वविद्यालय में उन्होंने इंडिया-भारत विवाद पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम बदलकर भारत रखते हैं तो विपक्षी गठबंधन भी अपने गुट का नाम भारत रख लेंगे और फिर प्रधानमंत्री को देश का नाम बदलना पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विश्व रिकॉर्ड है कि कोई भी देश सिर्फ राजनीतिक दल के नाम के कारण देश का नाम बदल पाया हो।

पीएम मोदी की विचारधारा पर हमला
यूरोप दौरे के दौरान गांधी ने कहा कि भारत का कोई भी व्यक्ति लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेगा। पहला, हम देश के तमाम संस्थानों पर आरएसएस को कब्जा नहीं करने देंगे। दूसरा, देश में दो-तीन व्यावसायिक घरानों के एकाधिकार के कारण देश के 200 मिलियन लोग गरीबी में चले गए, जो अस्वीकार्य है। तीसरा, सरकार को स्वास्थ्य औऱ शिक्षा के क्षेत्र पर अधिक खर्च करना चाहिए। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विचारधारा पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि देश महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध और गुरू नानक की विचारधाराओं का देश है। मैं इसके लिए लड़ता हूं। पीएम मोदी सिर्फ एक विचारधारा का बचाव करते हैं, यह स्वीकार्य है।

5 Comments

  1. ジョイカジノ は、厳格な公正プレイ基準を遵守しています。すべての結果は乱数生成器を使用して決定されるため、操作の余地はありません。joyカジノはまた、ギャンブルに対する責任あるアプローチを推進し、入金やプレイ時間の制限など、自己管理のためのツールを提供し、プレイヤーが自分の趣味を管理し、問題を避けられるようにサポートします。 joycasino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *