#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

45 दिन में तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, महाकुंभ के पलट प्रवाह के बीच नया रिकॉर्ड

9

महाकुंभ के पलट प्रवाह के बीच श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया। मंदिर प्रशासन से मिले आंकड़ों के मुताबिक 45 दिनों में तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। औसतन आंकड़ों की बात करें तो रोजाना साढ़े छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मंदिर के इतिहास में श्रद्धालुओं की यह संख्या सबसे ज्यादा है। सावन से ज्यादा माघ और फाल्गुन में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार महाशिवरात्रि और मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई। मौनी अमावस्या पर जहां 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए, वहीं महाशिवरात्रि पर 46 घंटे में 17 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन किए। 13 जनवरी से 19 फरवरी के बीच श्रद्धालुओं की संख्या दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। 27 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार यह आंकड़ा तीन करोड़ तक पहुंच गया। यानी आठ दिन (20 से 27 फरवरी) में ही एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ गए।

पहली बार 2022 में पार हुई थी एक करोड़ की संख्या

2024 में सावन के महीने में 53.84 लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया था। 2023 में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया था। चार जुलाई से शुरू सावन में 60 दिनों में 1.63 करोड़ 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। 2022 में सावन के महीने में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।