#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

7 महीने बाद 21अक्टूबर से फिर से लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

694

नवरात्रि में महिलाओं को तोहफा – 7 महीने बाद 21अक्टूबर से फिर से लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी.

  • महिलाएं सुबह 11 बजे से 3 बजे तक और फिर शाम 7 बजे से देर रात तक यात्रा कर सकती हैं
  • महिलाओं के लिए मास्क अनिवार्य होगा, जरूरी सेवा से जुड़े यात्रियों को सरकारी पहचान पत्र दिखाना होगा

नवरात्रि के बीच मुंबई में महिलाओं को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 21 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से मुंबई की लाइफलाइन यानी लोकल ट्रेन में महिलाओं को एंट्री मिलेगी। हालांकि, महिलाएं सुबह 11 बजे से 3 बजे तक और फिर शाम 7 बजे से देर रात तक ही इनमें यात्रा कर सकती हैं। कोरोना के चलते लोकल ट्रेनों को 22 मार्च से बंद कर दिया था। जुलाई के अंत में शुरु हुई ट्रेनों में सिर्फ जरुरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही जाने की इजाजत थी।

सब-अर्बन ट्रेनों में महिलाओं की यात्रा की मंजूरी की जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी। गोयल ने कहा,’हम हमेशा से इसके लिए तैयार थे। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बारे में पत्र मिलने के बाद हमने मुंबई लोकल से महिलाओं को भी यात्रा की अनुमति दे दी है।’ मुंबई में एसी लोकल सर्विसेज भी शुरू हो चुकी हैं। वहीं, मोनोरेल सेवाएं 18 अक्टूबर से और मेट्रो 19 अक्टूबर से शुरू हुईं।

पहले सिर्फ इन्हें थी यात्रा की अनुमति

इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने दोनों जोनल रेलवे को इस बारे में खत लिखा था। मुंबई में लोकल ट्रेन के सेवाएं मार्च महीने के अंत में बंद हुईं थी और फिर इन्हें जुलाई के मध्य में जरुरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए सीमित संख्या में खोला गया था। हालांकि, लोकल ट्रेनों में सभी महिलाओं की यात्रा पर अब तक रोक थी।

लोकल ट्रेन में फिलहाल पुलिसकर्मी, नर्स, डॉक्टर, नगर निगम के कर्मचारी, सफाईकर्मी, नगरपालिका के अन्य कर्मचारी और पत्रकारों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। कोरोना से पहले सामान्य दिनों में मुंबई में करीब 2400 लोकल ट्रेनें चलती थीं। 1200 लोगों की क्षमता वाली एक लोकल ट्रेन में सिर्फ 500 से 700 लोग ही यात्रा कर रहे हैं।

किस रूट पर कितनी ट्रेनें

  • पश्चिम रेलवे: सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को बनाए रखने और भीड़ से बचने के लिए, पश्चिम रेलवे ने अपनी उपनगरीय सेवाओं को 700 तक बढ़ा दिया है, जिसमें दो महिला विशेष लोकल ट्रेन शामिल हैं।
  • मध्य रेलवे: हाल ही में सेंट्रल रेलवे ने 225 और ट्रेनें जोड़ी थीं। अब मध्य रेलवे में सोमवार से हर दिन आवश्यक कर्मचारियों के लिए 706 ट्रेनें चल रही हैं।

लोकल ट्रेन में यात्रा के नियम में हुआ है यह बदलाव

  • कल से जरुरी सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा सभी महिलाएं दोनों रूट पर यात्रा कर सकती हैं।
  • यात्रा करने वाली सभी महिलाओं के लिए मास्क अनिवार्य होगा।
  • जरूरी सेवा से जुड़े यात्रियों को सरकारी पहचान पत्र दिखाने पर ही टिकट मिलेगा।
  • जरुरी सेवाओं से जुड़े पासधारक टिकटों की वैधता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
  • कर्मचारियों को क्यूआर कोड आधारित ई-पास जारी किए जाएंगे। यह भी चेक किया जाएगा कि जो कर्मचारी ड्यूटी के लिए आ रहा है वह कंटेंमेंट जोन में नहीं रहने वाला हो।
  • सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 1200 की क्षमता वाली ट्रेन में सिर्फ 700 लोगों को जाने की इजाजत होगी। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 150 मीटर तक कोई फेरीवाला और कोई पार्किंग क्षेत्र नहीं होगा। प्रत्येक स्टेशन के बाहर इमरजेंसी सेवा के रूप में एम्बुलेंस तैनात होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *