#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

Bigg Boss 15 में पहुंचने से पहले अफसाना खान को पैनिक अटैक, शो छोड़कर बोलीं- दुआ करो

552

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) को लेकर आए दिन तरह-तरह की अपडेट्स सामने आ रही हैं। जिसकी वजह से इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में इस शो की संभावित कंटेस्टेंट अफसाना खान (Afsana Khan) को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर बीबी हाउस में एंट्री लेने से कुछ दिनों पहले ही अफसाना शो से बाहर हो गई हैं और पंजाब वापस लौट आई हैं।

किया ये पोस्ट

अफसाना खान पंजाबी सिंगर हैं और वो इस बार सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रही थीं। वहीं, स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो क्वारंटाइन के दौरान वो होटल में रुकी हुई थीं और बीती शाम उन्हें कमरे में पैनिक अटैक आने लगा। जिसके बाद फौरन उन तक मेडिकल मदद पहुंचाई गई और अफसाना ने फैसला किया कि वो अब ‘बिग बॉस 15’ का हिस्सा नहीं बनेंगी।

 

bigg boss 15

 

कंफर्म हो चुके 9 नाम

वहीं, इन खबरों के बीच अफसाना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘मैं ठीक नहीं हूं। दुआ करो, बीमार हूं बहुत’। बता दें कि ‘बिग बॉस 15’ के लिए अब तक लगभग 9 कंटेस्टेट्स के नाम फाइनल हो चुके हैं। इनमें अफसाना खान के अलावा तेजस्वी प्रकाश, करन कुंद्रा, सिंबा नागपाल, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, डोनल बिष्ट और उमर रियाज का नाम शामिल है। शो के होस्ट सलमान खाम भी शूटिंग के लिए मुंबई से वापस लौट आए हैं। वो टाइगर 3 की शूटिंग के लिए विदेश गए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *