#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

MVA के प्रदर्शन को फडणवीस ने बताया सियासी, कहा- इन लोगों ने कभी भी शिवाजी का सम्मान नहीं किया

73

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के प्रदर्शन पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष के इस प्रदर्शन को राजनीतिक बताया। फडणवीस ने कहा कि एमवीए या कांग्रेस ने कभी भी छत्रपति शिवाजी का सम्मान नहीं किया। इसके साथ उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी शिवाजी महाराज का अपमान किया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी बुलडोजर से शिवाजी महाराज की प्रतिमा को गिरा दिया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह आंदोलन पूरी तरह से राजनीतिक है। चाहे महाविकास अघाड़ी हो या कांग्रेस, इन्होंने कभी भी छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया। नेहरू जी ने द डिस्कवरी ऑफ इंडिया में शिवाजी महाराज का अपमान किया। क्या कांग्रेस और एमवीए ने इसके लिए माफी मांगी? मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बुलडोजर से शिवाजी महाराज की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया। आजादी के इतने वर्षों बाद भी उसी कांग्रेस ने हमें सिखाया कि छत्रपति शिवाजी ने सूरत को लूटा था। उन्होंने सूरत को कभी नहीं लूटा। सूरत के लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की। क्या कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेंगी?”
राकांपा सांसद ने भी एमवीए को घेरा
राकांपा महासचिव और सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि यह बहुत अनुचित है कि विपक्ष इसका राजनीतिकरण कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्य है कि ऐसी घटना घटी, लेकिन महाविकास अघाड़ी इसका राजनीतिकरण कर रही है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए माफी मांगी। मुझे नहीं लगता है कि इसका राजनीतिकरण करना सही है।” मुंबई पुलिस ने महाविकास अघाड़ी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी है। एमवीए आज हुतात्मा चौक से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया तक प्रदर्शन मार्च आयोजित कर रहा है। पूरे शहर में पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। बता दें कि 26 अगस्त को 35 फूट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी। प्रतिमा का अनावरण पिछले साल नौसेना दिवस के मौके पर किया गया था। इस घटना के बाद शिवाजी महाराज प्रतिमा के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाकर चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया।