#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

PM मोदी के माफी मांगने के बावजूद विपक्ष हमलावर, फडणवीस बोले- ये घटिया राजनीति

5

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने विपक्ष की प्रतिक्रिया को नीचले स्तर की राजनीति बताया। हालांकि, शुक्रवार को विपक्ष के प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में माफी मांगी थी, जिसके बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले में केवल राजनीति कर रहा है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “विपक्ष को इसमें राजनीति दिख रहा है। वे राजनीति के अलावा कुछ नहीं सोच सकते हैं। पीएम मोदी ने शिवाजी महाराज के भक्तों से माफी मांग ली। इस पर राजनीति करना विपक्ष की ओछी मानसिकता है। हमें कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।”
पीएम मोदी ने मांगी माफी
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने महाराष्ट्र दौरे के दौरान इस घटना को लेकर लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “जो शिवाजी महाराज को अपना देवता मानते हैं और इस घटना से बहुत ज्यादा दुखी हुए हैं, मैं उनसे सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। हमारे संस्कार अलग हैं। हम वो लोग नहीं हैं जो आए दिन भारत मां के महान सपूत, इसी धरती के लाल वीर सावरकर को अनाप-शनाप बोलते हैं। अपमानित करते रहते हैं। हमारे लिए देवता से बढ़कर कोई नहीं।” प्रधानमंत्री ने बताया कि जब 2013 में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया, तो उन्होंने सबसे पहले रायगढ़ के किले में जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि के सामने बैठकर प्रार्थना की और राष्ट्रसेवा की एक नई यात्रा आरंभ की थी। बता दें कि 26 अगस्त को 35 फूट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी। प्रतिमा का अनावरण पिछले साल नौसेना दिवस के मौके पर किया गया था। इस घटना के बाद शिवाजी महाराज प्रतिमा के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाकर चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बाद में उन्हें सुंधुदुर्ग पुलिस के हवाले कर दिया।