#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

RBSE 12th Result 2021 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां रोल नंबर डालकर चेक करें अपना परिणाम

551

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2021

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2021

राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2021

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ( आरबीएसई ) अजमेर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है।  शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने  नतीजों की घोषणा की। साइंस में 99.48 फीसदी, आर्ट्स में 99.19 फीसदी और कॉमर्स में 99.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।

इस बार कक्षा 12वीं ( Rajasthan Board Class 12 Result 2021 ) की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम पहली बार एक साथ जारी किया गया। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. डीपी जारोली भी मौजूद रहे। इस वर्ष कोरोना के चलते सरकार ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं । इस वर्ष 12वीं कक्षा में करीब 8.82 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत थे।

RBSE 12th Result 2021 Live Updates : यहां पढ़ें आरबीएसई 12वीं रिजल्ट का लाइव अपडेट

आर्ट्स का रिजल्ट 
592218 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। 592051 रिजल्ट में शामिल हुए। इनमें 587239 पास हुए। कुल 99.19 फीसदी पास हुए। कुल 1479 की सप्लीमेंट्री आई।

आर्ट्स में 297534 छात्र पास हुए। 1002 की सप्लीमेंट्री आई। आर्टस में 99.97 फीसदी छात्र पास हुए।
आर्ट्स में 289705 छात्राएं पास हुईं। 477 छात्राओं की सप्लीमेंट्री आई। कुल 99.41 पास हुईं।

साइंस में कुल 99.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। साइंस में 2 लाख 36 हजार 30 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 235954 का रिजल्ट जारी किया गया। 234873 विद्यार्थी पास हुए।

साइंस के छात्रों का रिजल्ट
155581 लड़कों का रिजल्ट जारी किया गया। इनमें 154779 पास हुए। 79 की सप्लीमेंट्री आई। लड़कों का पास प्रतिशत 99.48 रहा।

साइंस की छात्राओं का रिजल्ट
80373 छात्राओं का रिजल्ट जारी किया गया। इनमें 80048 पास हुईं। 24 की सप्लीमेंट्री आई। साइंस में छात्राओं का पास प्रतिशत 99.60 रहा।

कॉमर्स का रिजल्ट
31993 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। 31989 रिजल्ट में शामिल हुए। इनमें 31903 पास हुए। कुल 99.73 फीसदी पास हुए। कुल 33 की सप्लीमेंट्री आई।

कॉमर्स में 20369 छात्र पास हुए। 99.72 फीसदी छात्र हुए। 21 की सप्लीमेंट्री आई।
कॉमर्स में  11534 छात्राएं पास हुईं। 99.76 फीसदी छात्राएं पास हुईं। 12 की सप्लीमेंट्री आई। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि राजस्थान बोर्ड ने जल्द से जल्द मेहनत करके रिजल्ट दिया। कोरोना से बच्चों को बचाना था। बच्चों का साल बचाने के लिए हमने एक समिति बनाकर परिणाम का फॉर्मूला निकाला। राजस्थान बोर्ड ने इतने कम समय में गोपनीयता व पारदर्शिता के साथ तीनों संकाए के नतीजे एक साथ जारी किए जो एक इतिहास है।

डोटासरा ने कहा कि प्राइवेट बच्चों के लिए योजना बना रहे हैं कि कैसे उनकी परीक्षाएं ली जाए। हम चाहते हैं कि उनका एक साल बर्बाद न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *