#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

अफगान सैनिकों को यूक्रेन भेजना चाहता था ट्रंप पर हमला करने वाला; पाकिस्तान को बताया सबसे भ्रष्ट

4

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के संदिग्ध आरोपी रेयान रूथ (58 वर्षीय) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल साल 2023 में एक मीडिया इंटरव्यू में रेयान रूथ ने कहा था कि वह पाकिस्तान के रास्ते अफगान सैनिकों को यूक्रेन में लड़ने के लिए भेजने की योजना बना रहा। रूथ ने सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट किए थे, जिसमें उसने रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन का खुलकर समर्थन किया था। यहां तक कि रूथ ने खुद भी यूक्रेन जाकर लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।
यूक्रेन में अफगान सैनिकों को भेजने की योजना बना रहा था संदिग्ध आरोपी
रूथ ने साल 2023 में एक अमेरिकी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था कि वह कुछ अफगान सैनिकों को पाकिस्तान और ईरान के रास्ते अवैध रूप से यूक्रेन भेजने की योजना बना रहा है। रूथ ने ये भी दावा किया था कि कई अफगान सैनिकों ने भी इसमें रुचि ली है। रूथ ने ये भी कहा कि हम पाकिस्तान के जरिए कुछ पासपोर्ट का इंतजाम कर सकते हैं क्योंकि पाकिस्तान एक भ्रष्ट देश है। रूथ का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह कई बार राजनीति और विभिन्न मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करता रहा है। रूथ डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक है और उसने साल 2019 में पार्टी को चंदा भी दिया था। रूथ पर आरोप है कि वह डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की साजिश रच रहा था। रविवार को जब ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित आवास पर गोल्फ खेल रहे थे तो उनसे कुछ ही दूरी पर रूथ झाड़ी में छिपा हुआ था। जैसे ही सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उसे देखा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसके बाद रूथ झाड़ियों से निकलकर एक कार में सवार होकर वहां से फरार हो गया था। हालांकि बाद में सीक्रेट सर्विस के जवानों ने रूथ का पीछा कर उसे पकड़ लिया था। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने झाड़ी से रेयान रूथ की अत्याधुनिक एके-47 राइफल और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया। संदिग्ध आरोपी रेयान रूथ, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कट्टर आलोचक है। रूथ ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया था कि ट्रंप अमेरिकी लोगों को गुलाम बनाना चाहते हैं। बीते जुलाई माह में जब ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में जानलेवा हमला हुआ था, तो उस वक्त रूथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कमला हैरिस से अपील की थी कि उन्हें और जो बाइडन को पेंसिल्वेनिया की रैली में घायल हुए लोगों और मारे गए अग्निशमन कर्मचारी के परिजनों से मुलाकात करनी चाहिए। रूथ ने ये भी कहा था कि ट्रंप उनके लिए कुछ नहीं करेंगे।