#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

अफगानिस्तान को हराकर रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

2043

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगान टीम को सुपर ओवर में हरा दिया। रोहित शर्मा ने मैच में शानदार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बनाए। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित टी20 में संयुक्त रूप से भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 54वीं बार मैच खेलने उतरी। उसे 42वीं जीत हासिल हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने 42 मैच जीते थे। धोनी का बात करें उन्होंने 72 मैचों टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान भारत को 42 मुकाबलों में जीत मिली थी। रोहित शर्मा को उनकी बराबरी करने के लिए अफगान टीम के खिलाफ सभी मैच जीतने थे और ऐसा ही हुआ। रोहित अगर टी20 विश्व कप में कप्तानी करते हैं तो धोनी से आगे निकल सकते हैं। भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। टीम इंडिया को पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर खेलने पड़े। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। भारत को 17 रन बनाने थे, लेकिन रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह मिलकर 16 रन ही बना सके। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। इस बार रोहित और रिंकू के अलावा संजू सैमसन ने बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान को 12 रन का लक्ष्य मिला। अफगान टीम एक रन ही बना सकी। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।