#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

अमित शाह ने किया बेलगावी में रैली, कांग्रेस पर बजरंगबली और सावरकर के अपमान का लगाया आरोप

149

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बेलगावी में रैली की। इस रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर बजरंगबली और सावरकर को अपमान करने का आरोप भी लगाया। बेलगावी में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा ने राज्य में किसानों के लिए काम किया है। सत्तारूढ़ पार्टी ने किसानों को कई परियोजनाओं से अवगत भी कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया है, लेकिन भाजपा ने आयोध्या में राम मंदिर बनाकर अपने राम भक्तों के सपनों को पूरा किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बजरंगबली का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसी को भी उनके वादों पर भरोसा नहीं है। नागालैंड, त्रिपुरा और असम जैसे राज्यों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। रैली को संबोधित करते हुए शाह ने भाजपा के कार्यों का गुनगान भी किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही थी जिसने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर जनता को राशन दिया। भाजपा ने जनता को पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की। ये डबल इंजन सरकार लोगों के हित के लिए काम करती है।

योगी आदित्यनाथ भी कांग्रेस पर जमकर बरसे
जहां एक तरफ अमित शाह बेलगावी में रैली को संबोधित किए तो वहीं दूसरी तरफ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ चिकमगलूर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिन्हें एक भारत श्रेष्ट भारत अच्छा नहीं लगता वे PFI जैसे संगठनों को उन्मुक्त कर समाज विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रवाद के लिए समर्पित बजरंग दल को बैन करने की बात कर रहे हैं। बजरंग दल को बैन करने की बात कर कांग्रेस हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *