#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

अलग-थलग पड़ा चीन भी हुआ नरम, प्रधानमंत्री की कूटनीतिक रणनीति हुई कामयाब

122

जी20 शिखर सम्मेलन में भारत ने अपनी अगुवाई में ग्लोबल साउथ की शानदार कूटनीतिक पारी खेली। ‘एक पृथ्वी’ को समर्पित सत्र में अफ्रीकी यूनियन को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने को बड़ी सफलता माना जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण बताया जा रहा है। दिलचस्प है कि इस ग्लोबल साउथ की सोच में पंडित जवाहर लाल नेहरू के दौर के निर्गुट आंदोलन की भी झलक मिलती है। आठ सितंबर को जी20 शेरपा अमिताभ कांत के आत्मविश्वास में 9 और 10 सितंबर के सम्मेलन की पूरी झलक दिखाई दे रही थी। 09 सितंबर की सुबह वही हुआ। भारत ने ग्लोबल साउथ को जी20 में शामिल करके वसुधैव कुटुम्बकम के पहले सोपान की तरफ कदम रख दिया है। भारत ने संदेश दिया है कि हमें ग्लोबल साउथ को वैश्विक अर्थव्यवस्था के मॉडल में महत्वपूर्ण मानना होगा। अब शाम को दुनिया ‘एक परिवार’ के सत्र में विश्व के शिखर नेता दूसरे सोपान की तरफ बढ़ेंगे।

चीन ने भी की तारीफ, पड़ा नरम

जी20 के तेवर और भारत का रुख देखकर चीन ने बड़ा बदलाव किया है। कुछ हद तक अड़ियल रवैया छोड़कर उसने भारत के कदम की तारीफ की है। सहयोग करने का आश्वासन दिया है। माना जा रहा है कि यह स्थिति भारत के स्पष्ट रुख अपनाने के बाद आई है। अमेरिका ने भी भारत के साथ गहराते रिश्ते का संकेत दिया है। कूटनीति की यह लाइन कहीं न कहीं चीन को बड़ा झटका दे रही है। हालांकि सऊदी अरब जैसे कई देश चीन के करीब आ रहे हैं, लेकिन इसके साथ पूरी दुनिया की जियोपॉलिटिक्स नया संकेत भी दे रही है।

43 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *