#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘आतंकियों ने मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की, अब कुछ राजनीतिक लोग कर रहे’, संजय राउत का बयान

69
मुंबई हमले की बरसी पर शिवेसना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा हमारी पुलिस ने मुंबई को बचाया…आतंकियों ने मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की और अब कुछ राजनीतिक लोग ऐसा कर रहे हैं। उनके पास बंदूक और गोला बारूद नहीं है लेकिन वह मुंबई को कमजोर कर उसकी अहमियत घटाना चाहते हैं। इसके बाद संजय राउत ने कहा कि आज का दिन राजनीतिक बयानबाजी का नहीं है बल्कि आज मुंबई हमले में मारे गए लोगों और पुलिस अधिकारियों को याद करने का दिन है। मुंबई आज भले ही सुरक्षित है लेकिन कश्मीर और मणिपुर में सुरक्षाबलों की जान जा रही है। कश्मीर और मणिपुर में हालात चिंताजनक हैं और इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। वहीं मुंबई हमले की बरसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा ‘एक ऋणी राष्ट्र मुंबई हमले के सभी पीड़ितों को याद कर रहा है। हम उन परिवारों के साथ खड़े हैं और उन बहादुर आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’ मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि 26 नवंबर का दिन मुंबई और महाराष्ट्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए भी काला दिन है। मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों की वजह से हम जीवित हैं।