#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

आप ने गुजरात के 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी की, अल्पेश कथीरिया सूरत से लड़ेंगे

131
गुजरात चुनाव के आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 12 और प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें गुजरात पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता रहे अल्पेश कथीरिया भी शामिल हैं। कथीरिया सूरत से चुनाव लड़ेंगे। आप के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात में अपनी पार्टी को सत्तारूढ़ भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी के रूप में पेश कर रहे हैं। पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए आज अपनी 11 वीं सूची जारी की। आप अब तक गुजरात के लिए 130 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। इन पर दो चरणों में क्रमश: 1 व 5 दिसंबर को मतदान होगा।मतगणना 8 दिसंबर को होगी। कथीरिया को सूरत शहर की पाटीदार बहुल वराछा रोड सीट से टिकट दिया गया है। इस सीट से वर्तमान में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता  किशोर कनानी विधायक हैं। कथीरिया आरक्षण आंदोलन के प्रमुख हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी थे। हार्दिक पटेल इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। आप ने पिछले साल सूरत नगर निगम में 27 सीटें जीती थीं। इसलिए वह सूरत को लेकर विशेष रूप से उत्साहित है। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के एक अन्य नेता धार्मिक मालवीय को सूरत में ओलपाड सीट से टिकट दिया गया है। इस सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। आज जारी सूची में अन्य आप प्रत्याशी हैं- बीटी माहेश्वरी (गांधीधाम), एमके बोम्बाडिया (दांता), रमेश नभनी (पालनपुर), मुकेश ठक्कर (कांकरेज), लालजी ठाकोर (राधनपुर), राजेंद्रसिंह परमार (मोडासा) और उमेश मकवाना (बोटाद), राहुल भुवा (राजकोट पूर्व) और दिनेश जोशी (राजकोट पश्चिम), भीमाभाई मकवाना (कुटियाना,पोरबंदर) से टिकट दिया गया है। यह सीट वर्तमान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पास है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *