#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

आरोपियों पर भड़के सलमान खान के पिता सलीम खान! कहा- ‘ये जाहिल लोग कहते हैं…’

34

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी सलमान खान के घर पहुंचे थे। इस मामले में अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने हमलावरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम खान ने एक टीवी चैनल से इस मामले पर बातचीत की। सलीम खान ने हमलावरों के बारे में अपनी बात रखते हुए कहा कि इसमें कहने के लिए क्या ही है। ये जाहिल लोग कहते हैं कि जब हमें मार देंगे, तब पता चलेगा। सलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सलमान खान अधिकारियों की सलाह के हिसाब से अपना काम जारी रखेंगे। यह मामला कोर्ट के अधीन है इसलिए वे इस घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। सलीम ने आगे बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हमें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा का आश्वासन दिया है। अगर मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, तो इसका मतलब है कि वे गोलीबारी की घटना में शामिल है।

हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी
यह घटना रविवार सुबह की है, जब दो हमलावरों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुजरात के भुज से पकड़ा गया है। वहीं, कोर्ट ने आरोपियों को 25 अप्रैल तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है।