सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों सिनेमाघरों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग और उनका अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया है। अब अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था अब भोला का मोशन पोस्ट रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अजय देवगन का दमदार लुक नजर आ रहा है। बता दें कि इस फिल्म के मोशन पोस्टर में रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फैंस का यह इंतजार कुछ ही महीनों में खत्म होने वाला है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू की केमेस्ट्री ऑडियंस को देखने को मिलेगी। दोनों की साथ में यह 9वीं फिल्म होगी। बता दें कि ‘भोला’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था, अब फिल्म के कुछ और मोशन पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें अजय देवगन का अलग लुक देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को वन मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इंसानों से लड़ता है।
इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ अमाला पॉल भी अहम किरदार में दिखेंगी। यह भोला 30 मार्च 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन की भोला साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। कैथी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद अजय देवगन ने इसे हिन्दी में बनाने का फैसला किया।