देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों और श्रमिकों के भविष्य को सुधारने के लिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों और कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। इस स्कीम के तहत सरकार हर महीने ई-श्रम कार्ड धारकों को 500 रुपये की मासिक किस्त देती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश भर में बड़े पैमाने पर कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। अगर आपने अपना ई-श्रम कार्ड अब तक नहीं बनवाया है, तो आपको जल्द से जल्द इसे बनवा लेना चाहिए। ई-श्रम कार्ड स्कीम का उद्देश्य श्रमिकों और कामगारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने इस स्कीम को शुरू किया है। ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के अलावा भी 2 लाख रुपये की एक विशेष सुविधा मिलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में –
ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस बीमा कवर के लिए श्रमिकों और कामगारों को किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं भरना होता है। इस बीमा कवर का लाभ श्रमिकों को कुछ खास परिस्थितियों में ही मिलता है। बीमा कवर के अंतर्गत अगर कोई कामगार विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में उसको 1 लाख रुपये की राशि दी जाती है। वहीं श्रमिक की अगर दुर्भाग्यवश किसी हादसे में मृत्यु होती है। ऐसे में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। अगर आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं या बनवा लिया है। इस स्थिति में आपको इन सुविधाओं के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आप श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर विजिट करके आसानी से अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद श्रमिकों का डाटाबेस सरकार के पास पहुंच जाता है। ऐसे में उन्हें भविष्य में रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
нарколог на дом круглосуточно narkolog-na-dom-krasnodar16.ru .
выведение из запоя выведение из запоя .
купить дипломы английский язык arusak-diploms.ru .
Как оказалось, купить диплом кандидата наук не так уж и сложно
автоматика для штор стоимость http://www.elektrokarniz-dlya-shtor11.ru .