#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर कार्रवाई, भारत में बंद किया गया ‘एक्स’ अकाउंट

33

कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अकाउंट बंद कर दिया गया है। ‘एक्स’ पर जाकिर का अकाउंट भारत में बंद किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई। दरअसल, जाकिर नाइक भारत में कई मामलों में वांछित है। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं। भारत में वांछित भगोड़ा जाकिर नाइक इस समय पाकिस्तान दौरे पर है। इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय के इस दौरान की निंदा की थी। इसके कुछ घंटे बाद ही उसके ‘एक्स’ पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले जाकिर नाइक का पाकिस्तान में जिस तरह स्वागत किया गया, भारत ने उसे निंदनीय करार दिया था। हालांकि, भारत ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है। यह हमारे लिए बिल्कुल भी आश्चर्यजनक बात नहीं है। मलेशिया में रहने वाले नाइक ने मंगलवार को पाकिस्तान की करीब एक महीने की यात्रा शुरू की थी। उसने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात भी की थी।
विदेश मंत्रालय ने कही यह बात
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने रिपोर्ट देखी हैं कि उसे पाकिस्तान में सम्मानित किया गया है। वहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। हमारे लिए यह आश्चर्यजनक बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया है। यह निराशाजनक और निंदनीय है, लेकिन साथ ही यह आश्चर्यजनक भी नहीं है। हालांकि,  यह स्पष्ट नहीं है कि नाइक किस पासपोर्ट से पाकिस्तान गया था। नाइक कथित धन शोधन और नफरत भरे भाषणों के माध्यम से उग्रवाद को भड़काने के लिए भारत में वांछित है। वह 2016 में भारत से चला गया था। मलेशिया में महाथिर मोहम्मद के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने इस्लामी उपदेशक को अपने देश में स्थायी निवास की अनुमति दी थी। जायसवाल ने कहा कि मलेशियाई सरकार के समक्ष भारत का प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित है। माना जाता है कि भारत ने अगस्त में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की नई दिल्ली यात्रा के दौरान इस मुद्दे को उठाया था।