#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘कांग्रेस के नेतृत्व के लिए खरगे सबसे उपयुक्त’, सम्मान समारोह में बोलीं सोनिया गांधी

121

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी राजनीति में 50 साल पूरे होने पर आयोजित सम्मान समारोह में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। पॉलिटिकल एंगेजमेंट विद कम्पैशन, जस्टिस एंड इनक्लूसिव डेवलपमेंट का लोकार्पण करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा व मोदी सरकार पर देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में विपक्षी इंडिया गठबंधन से जुड़े 28 दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में सोनिया ने कहा कि इस समय सत्ता में बैठे लोग उन सभी संस्थाओं, प्रणालियों और सिद्धांतों को नष्ट कर रहे हैं, जिनकी बदौलत आजादी के बाद भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में एतिहासिक सफर तय किया है। सोनिया ने खरगे को निस्वार्थ राजनेता करार दिया और कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वही देश की सबसे पुरानी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। खरगे ने इस दौरान अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन की चर्चा करते हुए अपने संघर्षों को साझा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय देश और लोकतंत्र के लिए बेहद कठिन है। जिस संविधान की बदौलत वह नौ बार विधायक और तीन बार सांसद बने, सत्ता में बैठे लोग उसी संविधान में बदलाव करने के लिए मौका ढूंढ रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस उसी संविधान को बचाने में लगी है।

जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया का नारा दिया
कार्यक्रम में माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंच से ‘जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’ का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि खरगे ने अपने राजनीतिक सफर में कठिन संघर्ष किया है। उनका जीवन भले ही बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है, मगर उनमें किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। राजद सांसद मनोज झा ने न्याय, समानता और स्वतंत्रता के विचार के प्रति खरगे को प्रतिबद्ध बताया। डीएमके सांसद टीआर बालू ने भी खरगे की तारीफ की।