#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘किंग चार्ल्स के दिल में भारत के लिए विशेष स्थान’, राजदूत लिंडी कैमरन ने साझा की यादें

4

भारत में ब्रिटिश राजदूत लिंडी कैमरन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में किंग चार्ल्स III का जन्मदिन मनाना शानदार है। उन्होंने कहा कि किंग चार्ल्स के दिल में भारत के लिए विशेष स्थान है। कैमरन ने किंग चार्ल्स की भारत की पिछली यात्राओं को याद किया। उन्होंने कहा कि वह भारतीय संस्कृति से मोहित हैं और उन्हें दिल्ली और मुंबई की अपनी पिछली यात्रा बहुत पसंद आई थी। बता दें कि भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किंग चार्ल्स के जन्मदिन की पार्टी की मेज़बानी की। यह भव्य कार्यक्रम यूके के राष्ट्राध्यक्ष किंग चार्ल्स के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया। इसके साथ ही किंग चार्ल्स की पिछली भारत यात्राओं को याद करते हुए लिंडी कैमरन ने कहा कि वे आधिकारिक कारणों से दस बार भारत आ चुके हैं। हाल ही में 2019 में आएं थे। उन्होंने कहा कि वे भारतीय संस्कृति से मोहित हैं, और मुझे लगता है कि उन्हें दिल्ली और मुंबई की अपनी पिछली यात्रा बहुत पसंद आई होगी। इसलिए मुझे पता है कि यह एक ऐसा देश है जिसका उनके दिल में एक विशेष स्थान है और मुझे लगता है कि यहां आना अद्भुत है। लिंडी कैमरन ने कहा आज का दिन हमारे लिए वाकई खास है। यह वह दिन है जब हम किंग चार्ल्स III का जन्मदिन मनाते हैं, और दिल्ली में इतने सारे दोस्तों के साथ ऐसा कर पाना शानदार है। मैं यहां छह महीने से हूं और मैं बेहद खुश हूं। मैं उनके जन्मदिन को मनाने के लिए दिल्ली से ज्यादा दिलचस्प समय पर किसी और देश के बारे में नहीं सोच सकती और निश्चित रूप से महामहिम के दिल में भारत के लिए वाकई खास जगह है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने कहा मैं वास्तव में भारत में रहने का आनंद ले रही हूं और पिछले छह महीनों में लोगों ने जो दोस्ती दिखाई है मैं उसकी वास्तव में सराहना करता हूं।

ब्रिटिश उच्चायोग ने जारी किया विज्ञप्ति
ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस समारोह में भारत सरकार, राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधियों और कूटनीति, कला, शिक्षा, अनुसंधान, व्यवसाय और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं सहित गणमान्य व्यक्तियों का एक विविध समूह एक साथ आया। इसके साथ ही जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जीवंत व्यापारिक संबंधों को उजागर करना था। इस वर्ष के उत्सव में ब्रिटिश भारतीय व्यंजनों का विशेष रूप से क्यूरेट किया गया मेनू प्रदर्शित किया गया, जिसे ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड अभियान के राजदूत शेफ विनीत भाटिया एमबीई ने तैयार किया है।