#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

कुछ दिनों के लिए बंद हो सकती है दिल्ली- मुंबई हवाई और रेल सेवाएं

673

मुंबई। प्रदेश सरकार दिल्ली- मुंबई और दिल्ली- महाराष्ट्र की हवाई तथा रेल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार कर रही है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में देशमुख ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। दिल्ली से मुंबई, पुणे, नागपुर जैसे शहरों के लिए बड़े पैमाने पर विमान और रेल सेवाएं हैं। इसलिए सरकार इन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का विचार कर रही है।

वहीं मुंबई मनपा की महापौर किशोरी पेडणेकर ने राज्य सरकार से 15 दिनों के लिए मुंबई में आने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों पर रोक लगाने की मांग की है। पेडणेकर ने कहा कि सरकार को कम से कम 15 दिनों के लिए मुंबई में आने वाली रेल गाड़ियों पर रोक लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली, अहमदाबाद और सूरत से बड़े पैमाने पर लोग मुंबई में आ रहे हैं। दिल्ली और गुजरात में कोरोना की स्थिति खराब है। ऐसे में हमें सावधानी बरतना पड़ेगा। पेडणेकर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुंबई में दोबारा लॉकडाउन लगाने की नौबत नहीं आएगी। फिर भी मुंबई मनपा प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *