#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

कैंसर पर बोलीं किरण खेर- डॉक्टर्स भी नहीं जानते, कैसे और क्यों हो गया?

601

ऐक्ट्रेस सांसद किरण खेर कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उनके पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर उनके हेल्थ अपडेट्स फैंस को देते रहते हैं। वहीं किरण खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उनका पोस्ट सामने आया था जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन की जानकारी दी थी। किरण बीमारी के दौरान ऐक्टिव रहीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने कैंसर के बारे में बात की।

पहले से बेहतर हैं किरण

किरण खेर पहले से बेहतर हैं। इस साल की शुरुआत में उन्हें कैंसर का पता लगा था। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि किरण को मल्टीपल मायलोमा है। यह एक तरह का ब्लड कैंसर है। हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से बाचतीत में किरण खेर ने बताया कि वह पहले से काफी ठीक हैं। उन्होंने बताया, मेरा जब अस्पताल में इलाज चल रहा था तब भी काम कर रही थी। पूरे वक्त में लोगों से फोन पर जुड़ी रही। मैंने हाल ही में चंडीगढ़ में वर्चुअली ऑक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन किया है।

नहीं कर सकती हैं ट्रैवल

किरण ने बताया कि उनकी इम्यूनिटी वीक हो गई है इसलिए डॉक्टर उनको यात्रा नहीं करने दे रहे, खासकर प्लेन से। कैंसर का पता चलने पर भी पॉजिटिव होने पर उन्होंने बताया कि वह ज्यादा पॉजिटिव नहीं हैं। उन्होंने कहा, यह अच्छी सिचुएशन तो नहीं है। पर ये जिंदगी है। इंसान इनसे सीखना और आगे बढ़ना सीखता है। इलाज के सिवाय कोई चारा नहीं। किसी को इसके इलाज और ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स पसंद नहीं।

मेडिकल साइंस के पास नहीं है जवाब

किरण को महीने में एक बार मेनटेनेंस थेरपी के लिए जाना पड़ता है। वह बताती हैं, कुछ लोग ठीक हो जाते हैं और कुछ नहीं होते। डॉक्टर्स को भी नहीं पता कि कैसे और क्यों हो गया। मेडिकल साइंस के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। मुझे तो नहीं होना था लेकिन ये कुछ ऐसा है जिसे स्वीकार करना है।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *