#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट ने भारत में दी दस्तक, कर्नाटक में दो लोग पॉजिटिव मिले

570

नई दिल्ली
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के दो रोगियों की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि देश में देश में अब तक ओमीक्रोन वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले कर्नाटक से है।

अभी तक कोई गंभीर लक्षण नहीं

लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रोन के 2 मामले दर्ज़ किए गए हैं। ये मामले कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल के एक व्यक्ति और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमीक्रोन का संक्रमण पाया गया है। संयुक्त सचिव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के अभी तक कोई गंभीर लक्षण रिकॉर्ड नहीं किए गए हैं।

लॉकडाउन की जरूरत नहीं
देश में ओमीक्रोन के मिलने के बाद लॉकडाउन लगाने पर पूछे गए सवाल पर नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ वी.के. पॉल ने कहा कि अभी इसकी ज़रूरत नहीं है। जो नई चुनौती है, उसका हम मुकाबला करेंगे और इसके लिए हमारे पास सभी चीज़ें उपलब्ध है। हमें डरना नहीं है। लोगों की ज़िम्मेदारी हैं कि वे मास्क पहने।

वैक्सीन की बूस्टर डोज की पर स्टडी जारी
बूस्टर डोज के सवाल पर डॉ वी.के. पॉल ने कहा कि पूरी दुनिया में अभी ओमीक्रोन की विशेषताएं, प्रभाव यह सब समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए अध्ययन किया जा रहा है। जैसे-जैसे जो स्थिति सामने आएगी उसके आधार पर आगे फैसले लिए जाएंगे।

इस मामले में आईसीएमआर की महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से स्थापित 37 लैब्स के संगठन INSACOG के जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिये कर्नाटक में ओमीक्रोन के मामलों का पता लगा है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। डॉ. भार्गव ने कहा कि हमें कोविड उपयुक्त व्यवहार की आवश्यकता है।
29 देशों में 373 ओमीक्रोन के केस

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट से दुनिया के कई देश दहशत में हैं। नए वेरिएंट ओमीक्रोन से कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं। विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70% मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड मामले आए हैं। इस दौरान 29,000 से अधिक मृत्यु एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज़ की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *