#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

क्या महाराष्ट्र में बदलने वाले हैं समीकरण? दो दिन में मिलेंगे शिंदे व उद्धव, शिवसेना नेता के ट्वीट ने बढ़ाई सियासी हलचल

165

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उद्धव ठाकरे के समर्थन के बाद राज्य में नए सियासी समीकरणों ने जन्म लिया है। इसे एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शिंदे और उद्धव ठाकरे एक हो सकते हैं और शिवसेना भाजपा के साथ जा सकती है। हालांकि, यह समीकरण क्या नए गुल खिलाएंगे यह तो भविष्य ही बताएगा। लेकिन शिवसेना नेता के एक ट्वीट ने इन अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। दरअसल, शिवसेना नेता दीपाली सैयद ने एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर ट्वीट किया है। शिवेसना नेता दीपाली सैयद के एक ट्वीट ने राज्य की सियासत को नई हवा दे दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि अगले दो दिनों में उद्धव साहब और शिंदे साहब शिवसैनिकों की भावनाओं पर चर्चा करके लिए पहली बार मिलेंगे। शिंदे साहब शिवसैनिकों की तड़प को समझते थे और उद्धव साहब ने परिवार के मुखिया की भूमिका बड़प्पन के साथ निभाई थी। दोनों की मुलाकात की मध्यस्थता करने के लिए भाजपा नेताओं का धन्यवाद।”
शिंदे कैबिनेट में आदित्य?
इससे एक दिन पहले दीपाली सैयद ने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि “आदित्य साहब जल्द ही कैबिनेट में शामिल होंगे। मातोश्री पर शिवसेना के 50 विधायक पेश होंगे। आदरणीय उद्धव साहब और शिंदे साहब एक हो जाएंगे। शिवसेना कोई गुट नहीं हिंदुत्व का गढ़ है। उस पर हमेशा भगवा लहराता रहेगा।”

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *