#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भिवंडी में हंगामा, भाजपा और भिवंडी मांगे जवाब के लोग भिड़े आपस में

735

भिवंडी । यूसुफ मंसूरी
भिवंडी शहर मनपा मुख्यालय के सामने भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुआ हंगामा।
यहां कार्यक्रम पिछले बाराह वर्षो से हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है जिस में देश से प्रेम करने वाले हिन्दू मुस्लिम सभी समुदाय के लोग एकजुट होकर देश के लिए जिन्होंने अपना बलिदान दिया है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस कार्यक्रम में भिवंडी के लोकसभा खासदार कपिल पाटिल, भिवंडी पश्चिम के आमदार महेश चौघुले, भाजपा भिवंडी शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, नगर सेवक व आला पदाधिकारि और भारी संख्या में कार्यकर्ता एक साथ मौजूद थे।
आज भिवंडी शहर की समस्याओं से परेशान आम लोगो ने अपना विरोध व नाराजगी जताने के लिए एकजुट होहर भिवंडी महानगर पालिका के सामने ह्यूमन साइलेंट चैन बना कर चित्र और बैनर के जरिए अपना विरोध व्यक्त किया। आप को बता दे यह ह्यूमन चैन पहली बार नही था बल्कि इस से पहले भी एक बार 2 अक्टूबर माहत्मा गांधी जयंती पर भी किया गया था। इसे कई संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है। और आज भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह भिवंडी मांगे जवाब के लोग अपना विरोध व्यक्त करने पहोंचे पर वहाँ पर पहले से ही भाजपा का कार्यक्रम चालू था। जिस में भाजपा कार्यकर्ताओं और भिवंडी मांगे जवाब के लोगों में कुछ कहा सुनी हो गई और बात हाथापाई पर उतर आई पर घटना अस्थल पर मौजूद आमदार महेश चौघुले ने मामले को शांत कर दिया और आमदार महेश चौघुले ने यह आरोप लगाया है कि इस घटना की जिम्मेदार कोंग्रेस है यह सब कांग्रेस का खेल है और इन मे कोंग्रेस के लोग मौजूद थे। साथ ही पुलिस पर भड़के आमदार महेश चौघुले कहा पुलिस को परमिशन नही देना चाहिए था। इस घटना की जिम्मेदार कहि न कही पुलिस भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *