#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों में ठनी, शिंदे के ट्वीट पर राउत का जवाब ‘बालासाहेब जिंदा होते तो…’

207

आज गुरु पूर्णिमा है। सारा देश अपने गुरु के प्रति आस्था, समर्पण व आदर के भाव को प्रकट कर रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की सियासत में कुछ और ही पक रहा है। यहां बालासाहेब ठाकरे के शिष्य उनकी शिक्षा-दीक्षा को लेकर आपस में भी भिड़ गए हैं। कोई उनकी विरासत को आगे ले जाने का दावा कर रहा है तो कोई निष्ठा पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, शिवसेना सांसद संजय राउत ने सबसे पहले एक ट्वीट किया था। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राउत ने बालासाहेब के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था, वो ही गुरु और वो ही गुरुर। इसके बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का ट्वीट आया और दोनों के बीच कलह सामने आ गई।

हिंदुत्व के सिवाय कोई विचार नहीं

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की तस्वीरों को पोस्ट किया। उन्होंने मराठी में लिखा, बालासाहेब के विचारों से कोई धाेखा नहीं है। यह बुझने वाली अंगार नहीं, हिंदुत्व के सिवाय कोई विचार नहीं। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। माना जा रहा है कि शिंदे का यह ट्वीट उद्धव ठाकरे पर निशाना है। दरअसल, शिंदे लगातार उद्धव पर हिंदुत्व से भटकने के आरोप लगा रहे हैं।

राउत ने अपने अंदाज में दिया जवाब 
शिंदे के ट्वीट के बाद राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, कुछ लोग शिवसेना छोड़कर जाते हैं और कहते हैं बाला साहेब हमारे गुरु हैं। अगर बाला साहेब जिंदा होते तो अपने ही अंदाज में ऐसे लोगों को जवाब देते। उन्होंने कहा, बाला साहेब हम सभी के गुरू थे। वह उन सभी के गुरु थे, जो शिवसेना, महाराष्ट्र और देश के प्रति वफादार हैं। शिंदे पर तंज कसते हुए राउत ने कहा, बालासाहेब के साथ निष्ठा रखना ही उनकी असली गुरुदक्षिणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *