#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘चाहे अफसर का लड़का हो या..’, IAS के बेटे के प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले पर मंत्री सख्त

99

महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अभिजीत पर प्रेमिका को कार से कुचलने का मामला बढ़ता जा रहा है। मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने साफ कह दिया है कि आरोपी को कानून का सामना करना पड़ेगा, भले ही वह किसी भी नेता या अधिकारी का बेटा हो। चंद्रपुर की घटना पर मुनगंटीवार ने कहा, ‘चाहे वह किसी अधिकारी का बेटा हो या किसी बड़े नेता का बेटा, उसे कानून का सामना करना पड़ेगा। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या है। अगर अपराध किया है, तो सजा भी मिलेगी।’ शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल रोंगटे खड़े कर देती है, बल्कि सत्ता में बैठे कई लोगों को भी उजागर करती है। इस अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष है और उसके पिता ठाणे जिले में एक बहुत वरिष्ठ नौकरशाह हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है, लेकिन सच में यह हो रहा है। महिलाओं पर अत्याचार होते हुए महाराष्ट्र में नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि  यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भाजपा से सवाल करना चाहती हूं कि पार्टी ऐसे लोगों पर जिम्मेदारी कैसे डाल सकती है जो इतने महिला विरोधी हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या यह भाजपा का महिला बचाओ महिला बढ़ाओ अभियान संदेश देता है?
भाजपा का पलटवार
वहीं भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा कि आज विपक्ष कह रहा है कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। मेरा सवाल है कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह दोनों की हत्या उनके समय में हुई थी, क्या उस समय कानून-व्यवस्था थी?  उन्होंने आगे कहा कि आज जब एक महिला को कार ने कुचल दिया तो यह कहना गलत है कि कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। राणे ने कहा कि उनके पास कोई अन्य विषय नहीं है। हमारी सरकार महाराष्ट्र में अच्छा काम कर रही है। अगर मामला दर्ज किया जाता है तो आरोपी को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि हमारे समाज में सोचने का तरीका अभी भी नहीं बदला है। खासकर इस तरह के मामलों में, जहां प्यार शामिल है। कई बच्चे इस तरह के मामलों में आत्महत्या, हत्या और ऐसे अन्य अपराध करते हैं। मेरी राय में, यह एक सामाजिक बुराई है जिसे ठीक करने की आवश्यकता है। एक 26 साल की महिला ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसने कथित तौर पर ठाणे में अपनी एसयूवी से उसे कुचलने की कोशिश की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ हैं। पीड़िता प्रिया सिंह एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं। प्रिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात साझा की है। यह घटना 11 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था।