#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

जब मलाइका अरोड़ा को देख अर्जुन कपूर ने की थी किसी फैन जैसी हरकत

611

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। दोनों ने ऑफिशली इस बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन वे एक-दूसरे के लिए अपना प्यार छिपाते नहीं हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरों से पहले अर्जुन कपूर सलमान खान के करीबी थे। सलमान की बहन अर्पिता के साथ उनकी डेटिंग की खबरें भी सुर्खियां बन चुकी हैं। अब पुराने वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अर्जुन एक इवेंट में मलाइका को देखकर किसी फैन जैसा रिऐक्शन देते दिख रहे हैं। लिंकअप से पहले का है वीडियो मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 2017 में शादी के 19 साल बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज के मॉडल जॉर्जिया ऐंड्रयानी से डेटिंग करने की खबरें हैं वहीं मलाइका और अर्जुन की बॉन्डिंग भी लंबे वक्त से चर्चा में है। अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका को देखकर मजेदार रिऐक्शन देते दिख रहे हैं। अर्जुन का फैन वाला रिऐक्शन इस वीडियो में एक इवेंट में मलाइका पोज दे रही हैं तभी अर्जुन उनके पीछे से गुजरते हैं। इसके बाद मलाइका मीडिया से बात करती दिखती हैं। अर्जुन के रिऐक्शंस इस वीडियो में किसी फैन जैसे हैं। वीडियो उस वक्त का है जब मलाइका अरोड़ा अरबाज की वाइफ थीं और उनकी अर्जुन से लिंकअप की खबरें नहीं थीं। वक्त के साथ नहीं बदला समाज मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को उम्र के फर्क के लिए भी ट्रोल किया जाता है। दोनों की उम्र में करीब 11 साल का अंतर है। हालांकि मलाइका एक इंटरव्यू में बोल चुकी हैं कि समाज वक्त के साथ नहीं बदल रहा। अगर एक बड़ा पुरुष छोटी लड़की के साथ रोमांस करता है तो सब तारीफ करते हैं लेकिन बड़ी महिला छोटे पुरुष को डेट करे तो उसे डेस्पेरेट और बुड्ढी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *